फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः क्रांति गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा, सरगना पहले हो चुका है गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , नई दिल्ली
विज्ञापन
Arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने क्रांति गैंग के तीन बदमाश देवेंद्र उर्फ सोनू खरखड़ी, शेखर और रविंद्र उर्फ ढोलू को दबोचा है। चार दिसंबर को धौला कुंआ में हुई मुठभेड़ में क्रांति गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


इलाज कराने के लिए वे पैसों का जुगाड़ करने की फिराक में थे। द्वारका इलाके में आए तो पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। दिल्ली पुलिस ने सोनू खरखड़ी पर एक लाख व शेखर पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व कार चोरी के काफी मामले दर्ज हैं।  

डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की चार दिसंबर को क्रांति गैंग के बदमाशों से धौला कुंआ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद क्रांति गैंग के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी सदस्य फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


इनकी स्पेशल सेल की सभी यूनिटें तलाश कर रही थीं। सिपाही ओमवीर व अनुज को सूचना मिली कि धौला कुंआ मुठभेड़ में क्रांति गिरोह के बदमाश देवेंद्र उर्फ सोनू खरखड़ी और रणवीर सैनी को गोली लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने की सलाह दी थी। 
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पैसे का जुगाड़ करने के लिए देवेंद्र, शेखर व रविंद्र के साथ आई-20 कार में द्वारका इलाके में आएगा।  
इंस्पेक्टर तिलकचंद्र की टीम ने गोल्फ कोर्स रोड, द्वारका में घेराबंदी कर तीनों बदमाशों देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू खरखड़ी, शेखर और रविंद्र कुमार उर्फ ढोलू भांगरौला गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शेखर के कब्जे से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से नारायणा थानाध्यक्ष के बेटे की कार को बरामद कर लिया है। करीब 20 दिन पूर्व हुंडई क्रेटा कार जितेंद्र उर्फ जीतू भांजा, देवेंद्र, शेखर और रविंद्र ने सेक्टर-23 द्वारका इलाके से हथियारों के बल पर लूट ली थी।  

देवेंद्र ने की थी चाचा की हत्या

देवेंद्र उर्फ सोनू खरखड़ी ने वर्ष 2016 में शेखर व अन्य साथियों के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, कार चोरी व उगाही के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। 

सुल्तानपुर डबास गांव निवासी शेखर 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। शेखर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व कार चोरी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। रविंद्र के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें