फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गेमिंग मंच गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापक गिरफ्तार, दीपक-पृथ्वीराज को एनसीआर और विकास को बंगलूरू से पकड़ा

Sat, 09 May 2026 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह को एनसीआर से और विकास तनेजा को बंगलूरू से मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग मंच गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह को एनसीआर से और विकास तनेजा को बंगलूरू से मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


ईडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में 17 स्थानों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद ईडी ने दीपक और पृथ्वी को अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की, जबकि तनेजा को बंगलूरू की अदालत में पेश किया गया। ईडी के अनुसार, यह मंच रमीकल्चर, रमीटाइम एप जैसे कई ऑनलाइन रियल-मनी गेम्स का संचालन करता है।

धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों के आत्महत्या करने के मामलों में कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। पिछले साल नवंबर में ईडी ने गेम्सक्राफ्ट से जुड़े आठ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। इन खातों में 18.57 करोड़ रुपये जमा थे। ईडी ने गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लि. और उससे जुड़ी कंपनियों पर केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें