दिल्ली के अगले मेयर चुनने की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होने की संभावना है। इसके लिए निगम सचिव कार्यालय की ओर सबसे पहले चुनाव की उपयुक्त तारीखों का चयन कर मेयर के पास भेजा जाएगा। मेयर जो तारीख उपयुक्त मानेंगी, इसके मुताबिक ही निगम सचिव कार्यालय आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
किसके पास हैं कितने सदस्य
आम आदमी पार्टी : 134 व 1 निर्दलीय
राज्यसभा सदस्य: 3
विधायक: 13
भाजपा : 104 व 1 निर्दलीय
सांसद : 7
विधायक : 1
मनोनीत सदस्य : 10
कांग्रेस : 9
निर्दलीय: 1