फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सादी वर्दी में वाहन तलाशी ले रहे हवलदार को युवकों ने पीटा, घटना का वीडियो भी बनाया, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 07:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास सिपाही प्यारेलाल बिना वर्दी के वाहनों की जांच कर रहा था। एक स्कूटी पर तीन युवकों को देखा तो वाहन रोककर कागज मांगे, जिसपर युवक लड़ने लगे और उन्होंने सिपाही को पीट दिया।
विज्ञापन
वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मी को युवकों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर इलाके में सादी वर्दी में वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने वीडियो के जरिए ही तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। घायल हवलदार की पहचान प्यारेलाल के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, उसने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास सादी वर्दी में बिना नंबर की एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोका। पुलिसकर्मी ने स्कूटी चला रहे युवक से कागजात मांगे। इस बात पर तीनों युवक प्यारेलाल से झगड़ा करने लगे। युवक आरोप लगा रहे थे कि पुलिसकर्मी जिस बाइक पर सवार हैं उसमें नंबर नहीं है। युवकों ने पुलिसकर्मी को नकली पुलिसकर्मी बताकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस बाइक को बिना नंबर बताया गया, वह प्यारेलाल की नहीं थी। प्यारेलाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और वायरल वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें