टक्कर मारने का आरोपी और जब्त कार
- फोटो : ANI
दिल्ली में लाला लाजपत राय मार्ग पर 10 जुलाई को तड़के एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार होने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को एक तेज रफ्तार कार ने लाला लाजपत राय मार्ग पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका निधन हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद आरोपी की शिनाख्त हो गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।