फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने दंपती को गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मामला दर्ज

Wed, 20 May 2020 09:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने मकान मालिकों से गुजारिश की है कि वह मजबूर किराएदारों से किराया न लें। इसके बावजूद कुछ लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक मकान मालिक ने किराया नहीं देने पर किराएदार दंपती को गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

विज्ञापन


हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। दंपती के बयान पर पुलिस ने मकान मालिक दंपती और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुकेश कुमार(43) परिवार के साथ विकास नगर, उत्तम नगर में नरेश कुमार प्रधान के मकान में किराए पर रहते हैं। 

परिवार में पत्नी सुषमा व अन्य सदस्य हैं। कुछ समय पूर्व तक मुकेश की अपनी फैक्टरी व दो मकान थे, लेकिन कारोबार में घाटा होने की वजह से मुकेश को दोनों मकान और फैक्टरी बेचनी पड़ी। अब वह परिवार को चलाने के लिए मैकेनिक का काम करते थे। 
विज्ञापन


मार्च तक मुकेश ने नरेश को किराया दिया, लेकिन लॉकडाउन हुआ तो काम-धंधे बंद हो गए। इसकी वजह से परिवार को खाने के भी लाले पड़ गए। आरोप है कि 16 मई को नरेश अपनी पत्नी व दो लड़कों के साथ मुकेश के साथ बदसलूकी करने लगा। 

विरोध करने पर सभी ने दौड़ा-दौड़ा मुकेश को पीटा। मुकेश की पत्नी सुषमा अपने पति को बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी गली में दौड़ाकर पीटा। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। 

घायल होने के बाद भी परिवार ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। अगले दिन सुषमा की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों ने जांच की, जिसके बाद अस्पताल से ही पुलिस को मामले की सूचना मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें