फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई की शुरुआत सुहावनी: बारिश से तापमान में 5°C तक की गिरावट, इस तारीख से फिर बढ़ेगी गर्मी, पढ़ें पूर्वानुमान

Tue, 05 May 2026 09:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मई की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना रहा, तापमान 5 डिग्री तक गिरा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी। पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मई की शुरुआत इस बार सुहावने मौसम के साथ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के सक्रिय होने से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड से गर्मी एक बार फिर लौटने लगेगी। सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। लोदी रोड, आया नगर, रिज और पालम जैसे इलाकों में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ।

बारिश का असर यह रहा कि राजधानी में मई के शुरुआती पांच दिनों में ही 11.6 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बने ट्रफ के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 6 मई के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जबकि 6 से 8 मई तक अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री के बीच रह सकता है। 
विज्ञापन

इसके बाद 8-9 मई को तापमान 37-39 डिग्री तक पहुंचेगा और 10-11 मई तक अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इस प्रकार फिलहाल राहत भरा मौसम बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें