फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : गलत इंजेक्शन से किशोरी में हुआ संक्रमण, डॉक्टर पर मामला दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 05:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पिता ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में की थी शिकायत, दिल्ली मेडिकल काउंसिल से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला।
 
विज्ञापन
doc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापसहेड़ा इलाके में एक किशोरी को गलत इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इंजेक्शन लगाने से बच्ची को संक्रमण हो गया था और उसका काफी दिनों तक सफदरजंग अस्पताल में इलाज चला। बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। दिल्ली मेडिकल काउंसिल की जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कापसहेड़ा निवासी सैय्यद अली ने अक्तूबर 2020 में डॉक्टर अहमद अंसारी के खिलाफ इलाज में लापरवाही करने की शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि 24 सितंबर 2020 में उसकी 14 साल की बेटी रुबिया को बुखार हुआ था। वह बेटी को दवा दिलवाने के लिए पड़ोस के डॉक्टर अहमद अंसारी के पास गया था।

डॉक्टर ने उसे दवा दिया और इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी बेटी की तबियत बिगड़ गई। बेटी को लेकर तुरंत बसई दारापुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां जांच में पता चला कि किशोरी को इंजेक्शन लगाने की वजह से संक्रमण हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डॉक्टर की ओर से की गई चिकित्सीय लापरवाही के बाबत दिल्ली मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा। जांच के बाद मेडिकल काउंसिल ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपा। 
विज्ञापन


जिसमें डॉक्टर को अयोग्य बताया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने किशोरी को गलत इंजेक्शन लगाया, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी। रिपोर्ट के आधार पर  पुलिस ने इस आपराधिक लापरवाही माना और डॉक्टर के खिलाफ दूसरे की जान को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ करने के बाद ही उसपर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें