फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : झपटमार का पीछा करती शिक्षिका हादसे में घायल, कश्मीरी गेट स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Mon, 20 Jul 2020 07:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका का फोन झपट लिया। हिम्मत दिखाते हुए भजनपुरा निवासी भावना वर्मा (23) ने अपनी स्कूटी बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ा दी। कुछ दूर जाकर अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर घायल हो गईं। उन्हें कश्मीरी गेट स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीयू से बीकॉम के अलावा बीएड करने वाली भावना एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। रविवार को वह अपने एक जानकार से किताबें लेने के लिए स्कूटी से कमला नगर आई थीं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास भावना स्कूटी रोककर फोन सुनने लगीं।

इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। उन्होंने अपनी स्कूटी बदमाशों के पीछे दौड़ा दी। चौक चौबुर्जा लाल बत्ती के पास अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वे हादसे का शिकार हो गईं। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


रणहौला इलाके में कारोबारी से लूटपाट 
रणहौला इलाके में बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी के कर्मचारी से लूटपाट का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार बदमाशों ने ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने उसका इलाज करवाया। बदमाश नीले रंग की स्कूटी पर सवार थे। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

मूलत: उत्तर प्रदेश के अमेठी के सामबासी गांव का रहने वाला मनोज कुमार (32) उत्तम नगर इलाके में रहता है। वह विकास नगर स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कर्मचारी है। शनिवार तड़के वह दुकान पर जा रहा था। उसके पास मालिक द्वारा दिए गए मजदूरों के पैसे थे। 

विकास नगर गली नंबर तीन के पास पीछे से आए स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और खींच कर एक दुकान के पास ले गये। वहां बदमाश उसके साथ मारपीट करने लगे। एक बदमाश ईंट लेकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। मनोज को लहूलुहान करने के बाद बदमाश 15 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें