फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बुर्का पहन प्रेमिका को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, लड़की की मौत के बाद इलाके में तनाव; बाजार बंद

Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तौफीक को रामपुर, यूपी के टांडा से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद आरोपी तौफीक फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर (ज्योति नगर थाना) में अनबन होने पर प्रेमिका को घर में घुसकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकने के आरोपी तौकीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तौफीक को रामपुर, यूपी के टांडा से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद आरोपी तौफीक मौके से फरार हो गया था। युवती के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 19 वर्षीय पीड़िता को बेहद नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। विश्व हिन्दू परिषद समेत कई हिन्दू संगठनों के लोग युवती के घर पहुंचे। घटना को लेकर मंगलवार को मंडोली रोड स्थित बाजार बंद रहे।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है। मंगलवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके घर आता-जाता था।

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन कर यूपी के अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। एक टीम को उसकी लीड मिली थी। टीम ने रामपुर स्थित टांडा में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था। 

पुलिस के मुताबिक 19 साल की युवती प्राइवेट जॉब करती थी। आरोपी अशोक नगर में ही एक किराना की दुकान पर नौकरी करता था। करीब तीन साल पहले युवती की तौफीक से मुलाकात हुई थी। उसके बाद आरोपी उनके घर आता-जाता था। वह परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाता था।

इस बीच युवती ने आरोपी से दूरी बनाना शुरू की तो वह उस पर बातचीत का दबाव बनाने लगा। सोमवार सुबह वह बुर्का पहनकर पीड़िता की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने कॉल कर उसे छत पर बुलाया। आरोपी उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंककर फरार हो गया।

युवती के पिता ने गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम के समय उसे वेंटिलेटर लगाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि युवती तौफीक को राखी बांधती थी। उसने विश्वासघात कर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें