दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तभी पता चला कि वहां सोफे पर रखा बैग गायब हो गया है। बैग में पांच लाख रुपये थे। परिवार के सदस्यों ने समारोह के दौरान बैग की तलाश करने की कोशिश की लेकिन बैग नहीं मिला।
समारोह खत्म होने के बाद परिवार वालों ने कार्यक्रम का वीडियो रिकार्डिंग देेखी। वीडियो रिकार्डिंग में हरे रंग का सूट पहने एक शख्स बैग उठाकर जाते हुये दिख रहा है। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को वीडियो भी सौंपा जिसमें आरोपी दिख रहा है।