फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Death Case: मृतक छात्र के परिजनों से मिलीं सीएम आतिशी, कहा- स्कूल पाया गया दोषी तो होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 05 Dec 2024 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ लगभग 20 मिनट समय बिताया और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग का एक टीम स्कूल मे जाएगी और जांच करेगी।
विज्ञापन
मृतक छात्र के परिजनों से मिलीं सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज वसंत विहार चिन्मया स्कूल मे छठी क्लास मे पढ़ने वाले 11 साल के प्रिंस जिसकी मौत स्कूल मे संदिग्ध परिस्थिति मे हुई थी उसके परिवार से मिलने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ लगभग 20 मिनट समय बिताया और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग का एक टीम स्कूल मे जाएगी और जांच करेगी।  

विज्ञापन


साथ ही इलाके के एस डी एम भी इस घटना कि जांच करेंगे कि हादसा कैसे हुआ अगर बच्चों मे लड़ाई हुई तो टीचर कहां थी। सभी सीसीटीवी की जांच की जाएगी। साथ ही छात्र को अस्पताल पहुचाने में कितना समय लगा। क्या उपचार दिया गया, इन सभी की भी जांच की जाएगी औऱ अगर इसमें कोई भी लापरवाही सामने आएगी तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए जांच की बात तो की ही साथ हीं उन्होंने फिर से दिल्ली के क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाया कि दिल्ली मे आय दिन ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है। जिसको बच्चे टीवी या मोबाइल पर देखते हैं जिसका असर उनके दिमाग पर पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली के सभी माता-पिता से अपील की कि वो अपने बच्चों क़ो अच्छे वातावरण औऱ अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें