फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मुद्दों ने सच किया सपना: आप का किला ध्वस्त, वीरेंद्र सचदेवा का बढ़ा कद, 27 साल का सूखा खत्म करके ही लिया दम

Sat, 08 Feb 2025 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चुनावी नतीजों पर कहा कि सचदेवा के हाथ में यश है। उनपर गर्व है। अब आप-दा की सरकार वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप का किला ध्वस्त होने से प्रदेश भाजपा नेतृत्व का कद और ऊंचा हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप-दा’ से लेकर ‘शीश महल’ तक के मुद्दे को लगातार सुर्खियों में रखा। चुनाव नहीं लड़कर और चुनावी लड़ैया बने सचदेवा ने अपनी नियुक्ति के बाद साफतौर पर कहा कि वे 2025 तक केवल संगठन के कार्य को प्रमुखता देंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अनायास यह दावा नहीं किया था, बल्कि उन्होंने इसे संकल्प मानकर पूरा किया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चुनावी नतीजों पर कहा कि सचदेवा के हाथ में यश है। उनपर गर्व है। अब आप-दा की सरकार वापस नहीं आएगी।

विज्ञापन

हर जगह जमकर डटे रहे
वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाई कमान ने उनके कार्य पर पूरा भरोसा करते हुए 23 मार्च 2023 को उन्हें स्थाई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया। 2024 में लोकसभा चुनाव और उसके बाद अब विधानसभा चुनाव में संगठन के काम को पूरी तवज्जो दी और प्रत्याशियों के चयन से लेकर उनकी जीत-हार में ही गुणा-भाग में जुटे रहे। बूथ से लेकर जिले तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकों के दौर में जमकर डटे रहे। 2020 में आठ सीटों तक पहुंचने वाली भाजपा ने इस बार प्रचंड बहुमत हासिल किया।
विज्ञापन

पार्टी में निभा चुके पहले भी कई अहम पद
सचदेवा ने 2022 में एमसीडी चुनाव में पराजय के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली और वीरेंद्र सचदेवा ने इसे भी पूरी सक्रियता से निभाया। करीब तीन माह पूरे तौर पर सक्रिय रहे। उनके नेतृत्व में केजरीवाल सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया गया। सचदेवा 1988 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। भाजपा चांदनी चौक जिला के उपाध्यक्ष व महामंत्री रह चुके हैं। 2014 में मयूर विहार जिले के अध्यक्ष चुने गए। 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद उन्हें 2023 में 23 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और पार्टी ने उनके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा और फतेह हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें