फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 100 की रफ्तार, हेलमेट भी नहीं; बैरियर से बाइक टकराई...तीन दोस्तों की गई जान

Thu, 23 Oct 2025 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बाइक सड़क किनारे लगे सीमेंट के जर्सी बैरियर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक उछलकर दूर जा गिरी और उसमें आग लग गई। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर स्थित जीटी करनाल रोड पर मंगलवार रात करीब 1:30 बजे भीषण हादसे में बुलेट पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बाइक सड़क किनारे लगे सीमेंट के जर्सी बैरियर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक उछलकर दूर जा गिरी और उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि सुमित (27), मोहित (26) और चचेरे भाई अनुराग (23) तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया, तीनों युवक शिवराम पार्क, नांगलोई के रहने वाले थे और मुरथल में पार्टी कर बाइक से घर लौट रहे थे। वे शराब के नशे में थे या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। वहीं, परिजनों ने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बैरियर से पहले यदि साइन बोर्ड लगा होता तो हादसा नहीं होता। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि तीनों युवक बचपन के दोस्त थे। धनतेरस के दिन अनुराग ने नई बाइक खरीदी थी। सुमित और मोहित अनुराग से पार्टी मांग रहे थे। मंगलवार शाम मुरथल में पराठे खाने का प्लान बना। रात करीब 10:45 बजे तीनों घर से निकले और मुरथल में पार्टी की। देर रात तीनों वहां से लौट रहे थे। 

  • स्वरूप नगर में पुल के पास फुटपाथ से लगी करीब 15 फीट लंबी सड़क टूटी थी। वहां अंधेरे के कारण युवकों को बैरियर नहीं दिखा। बुलेट उससे टकरा कर गिर गई। तीनों के सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें