फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : स्पेशल सेल ने गैंगस्टर अब्दुल नासिर को किया गिरफ्तार, मधु विहार में योगेश की हत्या में शामिल होने का संदेह 

Mon, 14 Sep 2020 06:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली में दुष्कर्म और हत्याओं की श्रृंखला के सिलसिले में स्पेशल सेल ने सोमवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली के गैंगस्टर अब्दुल नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। नासिर को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस को मधु विहार में रविवार को योगेश कुमार की हत्या में नासिर के शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन

 
रविवार को अज्ञात हमलावरों ने की योगेश की हत्या 
दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। घायल व्यक्ति को बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान दक्षिणपुरी निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस दोपहर 2 बजे के आस-पास घटना की सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित को कई गोलियां लगीं थी। मौके पर पहुंचते ही पुलिस योगेश को मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चश्मीदीदों के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक पर आए और उन्होंने योगेश पर गोलियां चला दीं। जानकारी के मुताबिक योगेश दक्षिणपुरी में कार वर्कशॉप चलाता था। योगेश साल 2011 में अंबेडकर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें