फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तस्करी कर रहा यात्री दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया, 1.24 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद

Fri, 22 Jul 2022 06:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट पर संदिग्ध हालत में घूम रहे यात्री के बैग की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 1.54 लाख यूएस डॉलर और 5 हजार थाई मुद्रा मिली। पूछताछ में यात्री ने इतनी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले एक यात्री को पकड़ा है। यात्री के कब्जे से 1.54 लाख अमेरिकी डॉलर और पांच हजार थाई मुद्रा बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने टर्मिनल तीन पर एक यात्री को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर जवानों ने यात्री को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक कुमार महाराज के रूप में हुई। वह बैंकाक जाने के लिए हवाई अड्डा पर आया था। जवानों ने एक्सरे मशीन पर उसके बैग की जांच की। बैग में कुछ नोट दिखे। 

तलाशी लेने पर बैग के निचले तल में छिपाकर रखे गए 1.54 लाख यूएस डॉलर और 5 हजार थाई मुद्रा मिली। मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और कस्टम अधिकारियों को दी गई। पूछताछ में यात्री ने इतनी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए यात्री को कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें