अल्पसंख्यक समुदाय के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं थम नहीं रही है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अल्पसंख्यकों खासकर नाबालिग बेटियों व बहनों को जबरन अगवा कर धर्मांतरित किया जा रहा है
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब में एक सिख परिवार के केशों के निरादर करने की निंदा की है। सरकार से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें। दो सिखों के केशों के साथ निरादर करने के आरोपियों को जेल में डाला जाए।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि पाकिस्तान में प्रतिदिन अल्पसंख्यक हिंदू, सिख व ईसाई समुदायों पर अत्याचार की घटनाएं होती हैं। सिखों के गुरुद्वारा साहिबान, हिंदू समुदाय के मंदिरों व ईसाई समुदाय के चर्चों को नुकसान पहुंचाया जाता है।
अल्पसंख्यक समुदाय के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं थम नहीं रही है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अल्पसंख्यकों खासकर नाबालिग बेटियों व बहनों को जबरन अगवा कर धर्मांतरित किया जा रहा है और जबरन शादी कराई जा रही है लेकिन पाकिस्तान की पुलिस व न्यायपालिका इस पर खामोश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।