फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: समन तामील कराने जा रहे एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, 31 जनवरी को होनी थी रिटायरमेंट

Sat, 14 Jan 2023 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसआई का परिवार भजनपुरा में रहता है और जब से उनकी मौत की खबर मिली है सभी सदमे में हैं। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में राजघाट के पास समन तामील कराने जा रहे एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दरियागंज, एसआई लटूर सिंह थाना चांदनी महल, मध्य जिला, दिल्ली में तैनात थे। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एसआई लटूर सिंह 31 जनवरी 2023 को रिटायर होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 8.30 बजे राजघाट लाल बत्ती से शांतिवन लाल बत्ती थाना दरियागंज के बीच रिंग रोड पर एक दुर्घटना के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसआई का परिवार भजनपुरा में रहता है और जब से उनकी मौत की खबर मिली है सभी सदमे में हैं। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें