फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

गोलीबारी करने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिका में रहने वाले एक सदस्य अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव स्थित पंजाबी गायक गुरु रंधावा के ब्रांड के 24 ऑवर फिटनेस जिम पर बृहस्पतिवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन जिम के शीशे टूट गए हैं। गोलीबारी करने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिका में रहने वाले एक सदस्य अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। उसने बताया कि अभिनेता सलमान खान से नजदीकी होने की वजह गोलीबारी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गोलीबारी करने वाले आरोपियों की पहचान करने के साथ साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि फिटनेस जिम के साथ गुरु रंधावा का नाम कैसे जुड़ा है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने पुष्कर एन्क्लेव स्थित 24 ऑवर फिटनेस जिम पर गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि फिटनेस जिम के शीशे टूटे हुए हैं। जांच में पता चला कि बाइक से आए दो हमलावरों ने जिम पर कई राउंड गोली चलाने के बाद मौके से भाग गए। दोनों हमलावरों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत एक मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ जिले की अन्य यूनिटों की कई टीमें बनाकर वारदात में शामिल हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के साथ साथ बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है और फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
गोलीबारी की घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा कर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डालकर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, उसे अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। उसने लिखा कि गुरु रंधावा आजकल सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो वह हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारा दुश्मन हैं वह किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।
विज्ञापन


गुरु रंधावा से संबंध की जांच कर रही पुलिस
मामले की जांच के दौरान गुरु रंधावा का जिम होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इसके मालिकाना हक की भी जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिम का गुरु रंधावा से कोई लेना देना नहीं है। टैगोर गार्डन के रहने वाले एक कारोबारी इसको चलाते हैं। मालिक से मालिकाना हक से जुड़े

दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिम इस साल फरवरी में काम करना शुरू किया था। यह रंधावा से जुड़े फिटनेस ब्रांड की फ्रेंचाइजी के तौर पर काम करता है। अधिकारियों ने अब तक गायक और घटना के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर लिखाः समझाया था सलमान खान के करीब मत जाना.. 
समझाने के बावजूद एक्टर सलमान खान के करीब हो रहा था.. इसलिए जिम पर फायरिंग करवाई गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग का जिम्मा लेते हुए यह दावा किया है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर फायरिंग करवाई गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पहले भी गुरु रंधावा को कई बार फोन पर व अन्य तरीके से धमकी दी गई और कहा गया था कि वह फिल्म अभिनेता सलमान खान से नजदीकी न बढ़ाए। बाहरी जिला पुलिस की टीमों के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमों को जांच में लगाया गया है। दोनों यूनिट की टीमों ने घटना स्थल का मौके पर जाकर मुआयना किया।

अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी ः गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग के जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि गुरु रंधावा सलमान खान से नजदीकियां न बढ़ाने काे कहा था। आगे लिखा कि जीतने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पे ही मारेंगे। साथ ही लिखा कि इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है। अप्रैल 2024 में इसी गैंग के गुर्गों ने सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की थी। गैंग उनके करीबी दोस्तों, सहयोगियों और बॉलीवुड के अन्य
कलाकारों को लगातार धमकियां दे रहा है।

शहीदों को सलाम
आरोपी अनिल पंडित ने पोस्ट के आखिर शहीदों को सलाम किया और फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टाइसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा का लिया है।

कौन है बदमाश अनिल पंडित
बदमाश अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा एक सक्रिय गैंगस्टर और शूटर है। यह गैंग मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में ऑपरेट करता है और जबरन वसूली, गोलीबारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। अनिल पंडित का नाम इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर में व्यापारियों की हत्या और गोलीबारी की कई वारदातों में सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें