पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पूजा के परिजनों ने बताया कि आरोपी रिंकू कुछ दिन पहले हुए मेहंदी समारोह में दुल्हे की तरफ से उनके घर पर आया था। उस दिन भी वह नशे की हालत में खूब हुड़दंग मचाया था। ठीक इसी तरह से वह शादी में भी नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था और हथियार से गोली चला रहा था।