फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शाहीन बाग में पांच महीने बाद गुलजार हुआ बाजार, पहले सीएए और फिर लॉकडाउन की वजह से बंद थीं दुकानें

Fri, 22 May 2020 04:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग में खुली दुकानें - फोटो : ANI
विज्ञापन

शाहीन बाग में धरनास्थल के पास तकरीबन 5 माह बाद दुकानें खुल गई हैं। लंबे वक्त से बंद पड़ी दुकानों के मालिकों को ईद पर नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से खरीदार दुकानों पर आने से परहेज कर रहे हैं। खाली पड़ीं दुकानें शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद ग्राहकों का इंतजार करती रहीं। दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।

विज्ञापन



सीएए-एनआरसी के बाद लॉकडाउन ने तोड़ी कमर
शाहीन बाग इलाके में 15 दिसंबर 2019 से लगातार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। 3 माह से चल रहे प्रदर्शन को 24 मार्च को दिल्ली पुलिस ने खत्म करवा दिया था। इसके बाद देश में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन लागू होने से दुकानें नहीं खुल पाईं। दिल्ली सरकार ने दो महीने तक लॉकडाउन के बाद राहत देते हुए दुकानों को सम-विषम के तहत खोलने की इजाजत दे दी। इजाजत मिलने पर दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन न तो कोई ग्राहक है और न ही दुकान में काम करने के लिए लोग मिल रहे हैं।

संक्रमण के डर से लोग घरों में कैद
कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ के चलते लोग घरों में कैद हैं। ईद होने के बावजूद लोग खरीदारी के लिए नहीं निकल रहे हैं। बेहद जरूरी और दिनचर्या के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें