दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि वे सभी महिलाएं हैं, इसलिए हमें उनके अभिभावकों से समाचार पत्रों में उनकी तस्वीरों को प्रकाशित करने की अनुमति चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने एनजीओ और दूतावास से सहायता मांगी है ताकि उनके परिवारों का पता लगाने और सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित करने के लिए उनकी सहमति लेने में मदद ली जा सके।’’
जांच में शामिल अधिकारी के अनुसार, अपराध शाखा ने इन आठ महिलाओं और नाबालिग लडकी को पिछले साल नवंबर में जीबी रोड के वेश्यालय से चार अन्य महिलाओं के साथ बचाया था।