फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 10 मिनट में दो बड़ी आपराधिक घटनाओं से सनसनी, नाबालिग गिरफ्तार; अत्याधुनिक हथियारों ने पुलिस को चौंकाया

Sun, 10 Nov 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ भी लिया। लेकिन इन नाबालिगों के पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आए। इस सवाल का पुलिस के पास अभी कोई जवाब नहीं है। शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश यमुनापार के नाबालिगों के गैंग मकोका गैंग से जुड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस मिनट में वेलकम और ज्योति नगर में दो बड़ी वारदात को अंजाम देने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ भी लिया। लेकिन इन नाबालिगों के पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आए। इस सवाल का पुलिस के पास अभी कोई जवाब नहीं है। शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश यमुनापार के नाबालिगों के गैंग मकोका गैंग से जुड़े हो सकते हैं। 

विज्ञापन


इस गैंग को हाशिम बाबा का संरक्षण प्राप्त है। हाशिम बाबा ने इस गैंग के शूटर की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती शास्त्री पार्क के घोषित बदमाश वसीम की हत्या करवाने की कोशिश की थी। हालांकि नाबालिग बदमाश ने वसीम समझकर रियाजुद्दीन नाम के मरीज की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वेलकम में कारोबारी की हत्या और ज्योति नगर में कारोबारी में शामिल एक नाबालिग के इंस्टाग्राम पर मकोका गैंग का वीडियो मिला है। जिससे इनके गैंग में शामिल होने की बात सामने आई है।

हालांकि नाबालिग ने गैंग में शामिल होने की बात से इंकार किया है। नाबालिगों से पूछताछ करने के साथ साथ इनके बताई गई बातों की सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज, हथियार और इनके कब्जे से मिले नदीम के स्कूटी से इनके वारदात में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


अब पुलिस इनके पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वारदात के लिए इन्हें हथियार किसने मुहैया करवाया और हत्या का मकसद सिर्फ रुपये की लेन-देन ही है। पुलिस गैंगवार की पहलू से भी जांच कर रही है। 

शनिवार को मृतक को दोस्त की शादी में जाना था
नदीम के भाई मुस्तकीम ने बताया कि नदीम सबसे बड़े भाई थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार को उनके एक दोस्त साहिल की शादी थी। उन्हें बारात में मेरठ जाना था। रात में वह अपने साथ जाने वाले शाहनवाज और अमन को बातचीत के लिए बुलाया था। वह दोनों के साथ घर पर आए थे फिर शादी में तैयारी को लेकर बातचीत करने के लिए दोनों दोस्तों के साथ फैक्टरी जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें