दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग की हत्या करने के मामले में उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने शुक्रवार को नीतीश के सिर पर वारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र बालिग है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि नीतीश का दोस्त जितेंद्र शकूरपुर में रहने वाले उसके दोस्त की बहन को छेड़ता था।
वारदात वाले दिन जितेंद्र को समझाया गया कि वह छेड़ना बंद करे दें। इस पर जितेंद्र वहां से पीछे हट गया जबकि नीतीश से मारपीट हो गई। इस दौरान उसके सिर पर चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर सुभाष प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आरोपियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई।
आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पता चला कि आरोपी शकूरपुर में ही हैं। उसके बाद आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा गया।