फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पर्यटन वॉक फेस्टिवल में नई नजर से देखें राजधानी दिल्ली, महरौली के आर्कियोलॉजिकल पार्क में आगाज

Sun, 18 Feb 2024 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महीने भर चलने वाले इस उत्सव के माध्यम से दिल्ली पर्यटन विभाग दिल्ली की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक इमारतों व खान-पान को प्रदर्शति करेगा और पर्यटकों को दिल्ली से जोड़ेगा।
विज्ञापन
महोत्सव की शुरुआत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से शुक्रवार को दिल्ली पर्यटन वॉक फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। महीने भर चलने वाले इस उत्सव के माध्यम से दिल्ली पर्यटन विभाग दिल्ली की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक इमारतों व खान-पान को प्रदर्शति करेगा और पर्यटकों को दिल्ली से जोड़ेगा। वॉक उत्सव का संचालन इतिहासकार, दिल्ली के जानकार, कहानीकार, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त गाइड करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने फेस्टिवल की शुरुआत करते हुए कहा, हमारे देश में आने वाले पर्यटकों का एक बड़ा हिस्सा सबसे पहले राजधानी दिल्ली आता है। उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में भ्रमण के लिए निकलते हैं। इसलिए विभाग की कोशिश है कि जब भी विदेशी सैलानी देश में आए तो वह एक अच्छा खासा समय दिल्ली की खूबसूरती और विरासत को देखने में उसको समझने में बिताए। दिल्ली के 50 अलग-अलग ऐतिहासिक अवशेषों की ऐतिहासिक कहानी सैलानियों को पता चलेगी। दिल्ली सात बार बसी-उजड़ी, ऐसी ऐतिहासिक कहानी साझा की जाएगी।

दिल्ली के अंदर अलग-अलग साम्राज्यों की कहानी
सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली की कहानी पांडवों के इंद्रप्रस्थ से शुरू होती है, फिर पृथ्वीराज चौहान के किला राय पिथौरा पर आती है। तुगलक साम्राज्य के समय पर तुगलकाबाद, फिरोजाबाद बना, मुगल काल के अंदर शाहजहानाबाद बना, शेरशाह सूरी के समय में पुराना किला बना, इसके संबंध में यह भी कहा जाता है कि पुराना किला पांडवों के समय में खांडवप्रस्थ था।
विज्ञापन


राजधानी इंद्रप्रस्थ थी। उसके बाद फिर भारत में अंग्रेज आए और अंग्रेजों ने एक नई लुटियंस दिल्ली बसाई, जिसको आज हम नई दिल्ली के नाम से जानते हैं। इन सभी अलग-अलग समय काल में अलग-अलग लोगों की सल्तनत में ज्यादातर दिल्ली ही राजधानी रही।

टूरिस्ट गाइड के साथ होंगी पदयात्राएं
बेहतर टूरिस्ट गाइड हेरिटेज वॉक कार्यक्रम में मदद करेंगे। महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, सूफियाना दिल्ली में परंपरागत संगीत का अनुभव, शाम-ए-तुगलकाबाद में इतिहास और सूर्यास्त पर किले की भव्यता दिखेगी। हॉन्टेड वॉक में मालचा महल का रहस्य और फिरोजशाह कोटला में जिन्नों की किंवदंतियों का पता चलेगा। देखो अपना सीपी, कुतुब कॉम्प्लेक्स में रोशन-ए-दिल्ली और ज्वेल्स ऑफ दिल्ली जैसी रोमांचक पदयात्राएं होंगी। जायके पुरानी दिल्ली के, पार्टीशन डायरीज में पुराना किला दिखेगा। फेस्टिवल में विशेष ऑफर के साथ प्रति व्यक्ति 500 रुपये में बुकिंग होगी। दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट www.delhitourism@gov.in पर जा सकते हैं या दिल्ली पर्यटन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें