फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राव अस्पताल में किया गया सैनिटाइजेशन, कुछ शर्तों के साथ आज से सेवाएं चालू

Mon, 27 Apr 2020 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-शनिवार को नर्स की आई थी कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट
-गायनी, मेडिसीन व पिडियाट्रिक्स में सीमित संख्या में आ सकेंगे मरीज
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदू राव अस्पताल में नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद रविवार को पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। साथ ही नर्स के संपर्क में आए 52 लोगों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन


जिसमें से सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं व बाकी लोगों के सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे तब तक सभी लोग क्वांरटीन ही रहेंगे। इसके अलावा सोमवजार से अस्पताल की इमरजेंसी समेत मेडिसीन, गायनी व पिडियाट्रिक्स की ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन सीमित संख्या में ही मरीज व तीमारदारों को प्रवेश दिया जाएगा।

निगमायुक्त वर्षा जोशी ने बताया कि अस्पताल में करीब 170 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में कार्यरत नर्स की शनिवार शाम को कोरोना रिपोर्ट आई थी। बताया जा रहा है कि नर्स को कोरोना के लक्षण एक सप्ताह से थे, लेकिन इसके बाद भी वह अस्पातल में सेवाएं दे रहीं थीं। वर्षा जोशी का कहना है कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर एसोसिएशन ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र

अस्पताल के डॉक्टर एसोसिएशन ने कोरोना से जंग के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सभी डॉक्टरों को कोरोना से जंग के लिए पीपीई की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।

साथ ही यदि किसी डॉक्टर में कोरोना पाया जाता है तो उसका ठीक तरीके से इलाज होना चाहिए। साथ ही कोरोना में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को लिए अस्पताल में हॉस्टल की व्यवस्था के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें