फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Closed: बढ़ते प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में पांचवीं तक सभी स्कूल दो दिन बंद

Fri, 03 Nov 2023 06:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो दिन स्कूल बंद का आदेश जारी किया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूल दो दिन बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। 

गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं, नोएडा में दोपहर 12 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 695 पर जा पहुंचा। कई लोगों ने आंखों में जलन तक की शिकायत की। 

विज्ञापन


दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका
दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक एक्यूआई है और यह लगातार छठा दिन रहा जब वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है वैसे-वैसे ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें