फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सरिता विहार फ्लाईओवर आज से 8 अगस्त तक बंद, प्रभावित हिस्से से बचने; वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

Fri, 25 Jul 2025 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को जारी एडवाइजरी में कहा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 15 दिनों की अवधि में मरम्मत कार्य करेगा, जिसके दौरान फ्लाईओवर का आधा हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिता विहार फ्लाईओवर पर निर्धारित मरम्मत कार्य के मद्देनजर बदरपुर से आश्रम तक का कैरिजवे 25 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आंशिक रूप से बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को जारी एडवाइजरी में कहा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 15 दिनों की अवधि में मरम्मत कार्य करेगा, जिसके दौरान फ्लाईओवर का आधा हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। 

विज्ञापन


कैरिजवे का दूसरा आधा हिस्सा चालू रहेगा। प्रभावित हिस्से से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील लोगों से की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एमबी रोड से होकर पुल प्रह्लादपुर और लाल कुआं से गुजरते हुए, मां आनंदमई मार्ग की ओर दाएं मुड़ेंगे। 

मां आनंदमई मार्ग से क्राउन प्लाजा और गोविंदपुरी होते हुए वाहन चालक आगे बढ़ेंगे। मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर दाएं मुड़कर अंत में आश्रम की ओर मथुरा रोड तक पहुंचने के लिए बाएं मुड़ना होगा। एक अन्य वैकल्पिक मार्ग में सरिता विहार फ्लाईओवर से सटे स्लिप रोड का इस्तेमाल वाहन चालक करेंगे। 
विज्ञापन


ओखला रोड के लिए बाएं मुड़कर, फिर क्राउन प्लाजा पर दाएं मुड़ना होगा और मां आनंदमई मार्ग और गोविंदपुरी के साथ आगे बढ़ना होगा। वाहन चालकों को फिर मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर दाएं मुड़कर आश्रम की ओर मथुरा रोड पर वापस जाने के लिए बाएं मुड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें