दिल्ली पुलिस को साक्षी हत्याकांड की जांच के दौरान साहिल की प्रोफाइल से एक रील मिली है, जिसमें वह कहता हुआ दिख रहा है कि दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आतंक मचाना जरूरी है। इसके बाद उसमें गोली चलाने की आवाज आती है।
दिल्ली पुलिस को साक्षी हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपी साहिल का इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिला है। प्रोफाइल को देखने के बाद पता चलता है कि आरोपी किस मिजाज का है। पुलिस को साहिल की प्रोफाइल में कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिसमें वह दोस्तों के साथ नशा, हुक्का, गैंगस्टरों जैसा स्टाइल और टशन दिखाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को उसकी प्रोफाइल से एक रील मिली है, जिसमें वह कहता हुआ दिख रहा है कि दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आतंक मचाना जरूरी है। इसके बाद उसमें गोली चलाने की आवाज आती है। इसके साथ कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह शराब, हुक्का और सिगरेट का धुआं निकालते हुए देखा गया है।
इसके साथ कुछ फोटोग्राफ मिले हैं, जिसमें साहिल को हथकड़ी पहने हुए देखा गया है। एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसका एक साथी उसे हथकड़ी पहनाकर उसे ले जाता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही उसका कलावा और रूद्राक्ष पहने हुए फोटो भी मिला है।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में पूछताछ में उसने बताया कि कलावा उसने एक मजार पर बांधा था और रूद्राक्ष उसने हरिद्वार में खरीदकर पहना था। उसकी प्रोफाइल पर इस तरह का वीडियो और फोटो मिलने के बाद पुलिस को हत्या के पीछे साजिश का शक है। हत्या करने से पहले खुद को बदमाश दिखाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।