फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकंपाती ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान, अभी और गिरावट की संभावना

Tue, 29 Dec 2020 10:09 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली में अब ठंड का कहर अपने चरम पर है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों इसमें और गिरावट होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ठंड में हाथ सेंकते लोग - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि दिल्ली में मंगलवार से शीत लहर की स्थिति शुरु हो जाएगी जो कि गुरुवार तक जारी रहेगी। सबसे ज्यादा 31 दिसंबर को ठंड की ठिठुरन रहेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कंपकंपाती ठंड में अलाव जलाते लोग - फोटो : ANI
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में पहुंचना शुरु कर दिया है। तीन जनवरी से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन उसके बाद एक बार फिर ठंड परेशान करेगी। 

 

4 of 5
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : ANI
सोमवार को दिन भर चटक धूप निकली रही थी, लेकिन दिन भर हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह सवेरे छाया घना कोहरा - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान ना केवल अधिकतम तापमान गिरेगा बल्कि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही घना कोहरा भी परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें