फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दी ऐसी मौत: प्रेमी से शराब पिलाने के बहाने बुलवाया, पेट और गले पर चाकू से किए वार, शव जलाने की कोशिश की

Sat, 07 Jan 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दो जनवरी को वजीराबाद, रामघाट पर एक युवक का शव जली हुई हालत में मिला था। शव के पास झाड़ियों में खासा खून भी मिला था। लोकल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वजीराबाद इलाके में दो जनवरी को युवक की हत्या के बाद शव को जलाने की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुनीषद्दीन (27) के रूप में हुई है। घटना वाले दिन आरोपी मुनीषद्दीन ने शराब पीने के बहाने राशिद को रामघाट में सुनसान जगह बुलाया था। वहां शराब पीने के बाद मुनीषद्दीन ने राशिद के पेट में पहले चाकू घोंपा, बाद में गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

फिलहाल राशिद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। राशिद की पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। परेशान होकर उसने मुनीषद्दीन के साथ मिलकर राशिद की हत्या की साजिश रची। मामले की जांच जारी है।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि दो जनवरी को वजीराबाद, रामघाट पर एक युवक का शव जली हुई हालत में मिला था। शव के पास झाड़ियों में खासा खून भी मिला था। लोकल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपराध शाखा ने भी मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

छानबीन के बाद मृतक की शिनाख्त राशिद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो मुनीषद्नीन पर शक हुआ। लेकिन आरोपी गायब मिला। छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी बवाना, रोहिणी सेक्टर-16 से दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें