फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में दीपक तलवार को कोर्ट का नोटिस

Thu, 02 Nov 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कॉर्पोरेट लॉबिस्ट और कई राजनेताओं के करीबी माने जाने वाले दीपक तलवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने नोटिस जारी कर उनकी आय के स्रोतों से संबंधित जवाब मांगा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने उन्हें 4 नवंबर तक आयकर विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी के संबंध में जवाब देने के लिए कहा है। बता दें कि आयकर विभाग 1000 करोड़ रुपये की अनाम संपत्ति के संबंध में तलवार से पूछताछ कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने पिछले साल सात करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जब्त की थी। इसके बाद ही दीपक तलवार आयकर विभाग के निशाने पर हैं। माना जाता है कि तलवार का नागरिक उड्डयन, रियल स्टेट सहित मीडिया जगत के बड़े लोगों से भी करीबी संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें