गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर केजरीवाल सरकार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों को चमकाने का काम करेगी। इस बाबत मंत्री आतिशी ने विभाग को निर्देश दिया है कि युद्धस्तर पर शहर में पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत की जाए।
गणतंत्र दिवस देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के निवासी शहर पर गर्व महसूस करें। पीडब्ल्यूडी के पास सभी प्रमुख सड़कों के बुनियादी ढांचे का प्रभार है। ऐसे में ये जरूरी है कि पीडब्ल्यूडी युद्धस्तर पर इन सड़कों की मरम्मत करे, ताकि 26 जनवरी तक पूरे शहर को चमकाया जा सके। काम की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार उन्हें सौंपी जाए।
यह-यह काम होगा
फुटपाथों की टूट-फूट व सेंट्रल वर्ज में टूट-फूट की मरम्मत। सभी रोड मार्किंग की पेंटिंग। फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, कर्व स्टोन और सभी ग्रिलों की पेंटिंग। सेंट्रल वर्ज और फुटपाथों पर पेड़-पौध की छंटाई।