फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नतीजों में गिरावट, लड़कियां फिर टॉप पर

Fri, 29 May 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के नतीजों में 10 का खूब दम दिखा है। सीसीई के तहत मार्च में हुई परीक्षा में आया आधा सिलेबस हो या फिर बच्चों की मेहनत 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों की संख्या 94,474 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जबकि बीते साल यह आंकड़ा 76,900 था। वहीं, वर्ष 2013 में यह आंकड़ा 86,162 था। भले ही कुल पास प्रतिशत में लड़कियां सिकंदर बनी हैं लेकिन 10 सीजीपीए पाने के मामले में लड़कों ने लड़कियों को मात दी है।

बीते साल की तरह ही लड़कों ने इस बार अपनी बढ़त को बनाए रखा है। इस बार कुल 49,392 लड़कों को और 45,082 लड़कियों को 10 सीजीपीए मिला है।

दिल्ली को मिला सातवां स्थान

देश भर में 10 सीजीपीए पाने में पंचकूला रीजन टॉप रहा है। इस रीजन से 15,479 छात्रों को 10 सीजीपीए मिला है जबकि दूसरे नंबर पर चेन्नई रीजन रहा है। जहां कुल 15,471 छात्रों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ।

तीसरे नंबर पर पटना रीजन में 13,775 छात्रों ने यह करिश्मा दिखाया है। नतीजों में टॉप पर रहने वाले तिरुवनंतपुरम में 9,784, देहरादून में 8,866, इलाहाबाद में 7,336 छात्रों को 10 सीजीपीएम मिला है।

दिल्ली की बात करें तो 8,026 के आंकड़े के साथ इसका नंबर 10 रीजन में सातवां रहा। जबकि 1702 की संख्या के साथ गुवाहाटी अंतिम पायदान पर रहा है।

सीबीएसई के दसवीं के नतीजों में बीते साल के मुकाबले 1.55 फीसदी की गिरावट हुई है। इस बार पास प्रतिशत 97.32 फीसदी रहा है, जबकि बीते साल यह 98.87 था।
विज्ञापन

टॉप पर रहा तिरुवनंतपुरम

हर वर्ष की तरह एक बार फिर लड़कियां आगे रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 97.82 रहा, जबकि छात्रों का 96.98 है।  बोर्ड आधारित परीक्षा के मुकाबले स्कूल आधारित परीक्षा का परिणाम ज्यादा ठीक रहा।

स्कूल आधारित का रिजल्ट 98.05 और बोर्ड का रिजल्ट 95.60 फीसदी रहा। दस रीजन के हिसाब से रिजल्ट को देखें तो तिरुवनंतपुरम ने टॉप किया है। यहां का पास प्रतिशत 99.77 फीसदी रहा है। चेन्नई ने 99.03 के साथ दूसरा व 98.46 फीसदी के साथ इलाहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

पटना 98.10 के साथ चौथे पायदान पर आ गया। वहीं 98.03 फीसदी के साथ अजमेर पांचवें व 97.97 फीसदी के साथ पंचकूला छठे स्थान पर रहा। बीते साल आठवें स्थान पर रहे देहरादून ने 97.37 फीसदी के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है।

आठवें स्थान पर भुवनेश्वर और दिल्ली 96.29 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर आ गई। दसवां स्थान गुवाहाटी (86.55 फीसदी) को मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें