फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की हड़ताल से दिल्ली का हरियाणा से टूटा संपर्क, यात्रियों का लगा रहा तांता

Thu, 06 Sep 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को दिल्ली से हरियाणा और हरियाणा से दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए चलने वाली सैकड़ों बसें सड़क पर नहीं उतरी। बसों के सड़क पर न उतरने से दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली के रास्ते हरियाणा से अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।       

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी से दिल्ली और हरियाणा के बीच 700 बसें चलती हैं, जबकि हरियाणा से दिल्ली के रास्ते अन्य जगहों पर जाने वाली बसों की संख्या 200 है। बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इन सभी बसों का प्रचालन ठप रहने से दिल्ली से हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस बीच यात्रियों को हरियाणा के लिए कोई साधन न मिलने की स्थिति में यात्रियों को भारी संख्या में अपने घरों को वापस लौटना पड़ा।   
   
दिल्ली से हरियाणा के मेवात, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ के लिए हर पांच मिनट में बसें चलती हैं, लेकिन बसों के सड़क पर न उतरने के कारण दिल्ली से हरियाणा जाने वाले और दूसरी जगहों से दिल्ली आकर हरियाणा जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई विकल्प नहीं मिला।      
विज्ञापन


हरियाणा के यमुनानगर निवासी छात्रा सुरुचि ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली आई थीं, लेकिन हड़ताल के कारण वह दिल्ली में ही फंस गई। कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें कोई बस नहीं मिली, जिस कारण वह अपने घर नहीं पहुंच पाई। उसे पहले से बसों की हड़ताल के बारे में काई जानकारी नहीं थी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें