फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौ साल में सबसे साफ रही 2024 में हवा, 31 दिसंबर तक 209 दिन ऐसे रहे जब एक्यूआई 200 के नीचे रहा

Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

2016 के बाद यह पहली बार है कि जब साफ हवा वाले दिन बढ़े हैं। सिर्फ 2020 को छोड़कर जब हवा कोरोना महामारी के दौरान साफ थी। ऐसे में लोगों ने बीते साल अधिक दिन तक साफ हवा में सांस ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। 2024 में कुल 209 दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के नीचे दर्ज किया गया। इस श्रेणी में हवा मध्यम श्रेणी में रहती है। ऐसे में 2016 के बाद यह पहली बार है कि जब साफ हवा वाले दिन बढ़े हैं। सिर्फ 2020 को छोड़कर जब हवा कोरोना महामारी के दौरान साफ थी। ऐसे में लोगों ने बीते साल अधिक दिन तक साफ हवा में सांस ली। यही नहीं, खराब हवा वाले दिनों में भी कमी आई है। इस दौरान 157 दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता खराब यानी हवा प्रदूषित रही।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुकाबिक दिसंबर माह में 294 औसत एक्यूआई रहा। जोकि पिछले दिसंबर में 348, 2022 में 319 और 2021 में 336 था। विशेष बात है कि 28 दिसंबर को 139 दर्ज किया गया था, जो रिकॉर्ड पर दिसंबर का सबसे स्वच्छ दिन था।

फरवरी और दिसंबर में एक्यूआई औसत से अच्छ रहा
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक दिल्ली में 2018 के बाद से 2024 के दौरान फरवरी और दिसंबर के महीनों के लिए सबसे अच्छा औसत एक्यूआई देखा गया। अगस्त 2024 के महीने में भी कोविड वर्ष 2020 को छोड़कर 2018 के बाद से अब तक का सबसे अच्छा औसत एक्यूआई दर्ज किया गया। जनवरी 2024 के दौरान बिल्कुल कम गति की हवा की स्थिति के कारण औसत एक्यूआई असामान्य रूप से उच्च 355 हो गया, जो कि 2018 से 2024 तक जनवरी के महीने के लिए सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सुधार का श्रेय माह के पहले पखवाड़े में लगातार हवा चलने और दूसरे पखवाड़े में रिकॉर्ड वर्षा को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष      साफ हवा वाले दिन    खराब हवा वाले दिन
2016          110                    243
2017          151                   213
2018            159                 205
2019             182                182
2020              227               138
2021              197               167
2022              163                 201
2023              206                158
2024              209                157
(नोटः आंकड़े सीपीसीबी पर आधारित हैं)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें