फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला सम्मान योजना के बाद आधी आबादी में वोटर बनने की होड़, फर्जी दस्तावेज जमा करने पर की जा रही एफआईआर

Tue, 31 Dec 2024 11:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते 12 दिसंबर को दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसमें दिल्ली की हर महिला वोटर को एक हजार रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की ओर से महिला सम्मान योजना की घोषणा के बाद दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में महिला वोटर के आवेदनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बीते एक माह में आए आवेदनों में करीब 70 फीसदी आवेदन महिलाओं के हैं। अचानक इतने बड़ी संख्या में महिलाओं के वोट बनवाने के मिले आवेदनों पर अधिकारी भी हैरान हैं। आधिकारिक सूत्रों कहना है कि आवेदनों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते 12 दिसंबर को दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसमें दिल्ली की हर महिला वोटर को एक हजार रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर इस राशि काे बढ़ाकर 2100 रुपये किया जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि 29 नवंबर से फार्म 6 के तहत वोटर बनने के लिए 4.8 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से महिला आवेदकों की संख्या 3.20 लाख है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन 12 दिसंबर के बाद आए हैं। आवेदनों की जांच की जा रही है। वैध दस्तावेज होने पर ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

फर्जी दस्तावेज जमा करने पर की जा रही एफआईआर
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पहचान व आवास से जुड़े फर्जी दस्तावेज जमा करने पर आवेदकों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। बिंदापुर, द्वारका नार्थ व नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। दक्षिण पश्चिम जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में इस बारे में शिकायत की गई है। दोनों ही मामलों में कापसहेड़ा की एसडीएम ने छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, नरेला विधानसभा क्षेत्र की नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए फर्जी बिजली बिल जमा करने के मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें