एनसीआर क्षेत्र में, नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ पाई गई, जहां 75 एक्यूआई के साथ यह संतोषजनक श्रेणी में रही। वहीं, गाजियाबाद का एक्यूआई 191, गुरुग्राम का 182 और ग्रेटर नोएडा का 116 दर्ज किया गया।
ये सभी शहर भी मध्यम श्रेणी में हैं। स्थानीय कारकों के चलते हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट देखी जा रही है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और बदलाव की संभावना है।