फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से साफ हुई दिल्ली की हवा: बदला मौसम का मिजाज, संतोषजनक श्रेणी में फिजा बरकरार, जानें एक्यूआई

Sun, 27 Sep 2026 09:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बारिश के बाद दिल्ली की हवा संतोषजनक हुई, एक्यूआई 53 दर्ज हुआ। फरीदाबाद (110) सबसे प्रदूषित रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा (40) की हवा सबसे साफ पाई गई।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा हुई साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद यहां की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी के आता है। ऐसे में शुक्रवार की तुलना में एक्यूआई में 19 अंकों की गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति पर नजर डालें तो फरीदाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 110 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ पाई गई, जिसका एक्यूआई 40 रहा और यह अच्छी श्रेणी में है। इसके अलावा, गुरुग्राम का एक्यूआई 71, गाजियाबाद का 71 और नोएडा का 55 दर्ज किया गया। ये सभी शहर संतोषजनक श्रेणी में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें