दिल्ली में प्रदूषण के स्तर और हवा में घुला जहर लोगों को डरा रहा हैं। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छठ पर्व के दौरान जहरीली हुई दिल्ली की हवा लोगों के लिए समस्या पैदा कर रही है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जा पहुंचा है।
शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। बुधवार को हवाएं विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल 4 से 8 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की आशंका है।