फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेड से टकराई रूसी दूतावास की कार, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में बीती देर रात 12 बजे रूसी दूतावास की कार में सवार विदेशी नागरिकों ने रास्ते में लगे पुलिस बैरिकेडिंग को टक्कर मार दी। इस दौरान वहां पुलिस के दो सिपाही भी खड़े थे।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में सिपाही और 2 महिलाओं समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। कार चला रहे विदेशियों पर महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी करने का भी आरोप लगा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने सभी घायलों को आरएमएल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस से अभी तक छेड़खानी की शिकायत नहीं की है।

(फोटो साभारः आजतक)
विज्ञापन

नशे चला रहे थे कार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शांति पथ इलाके में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया। तेज रफ्तार रूसी दूतावास की कार ने ‌सिपाही को रौंदने के साथ ही पास खड़ी दो कारों को भी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक सिपाही के अलावा कारों में सवार दो महिलाओं के साथ ही एक व्यक्ति भी घायल हो गया। गौरतलब है कि घायल महिलाएं अपने परिवार के साथ वसंत कुंज से अपने घर इंदिरापुरम जा रही थीं।

कहा जा रहा है कि कार में सवार विदेशी नागरिक नशे में थे और नशे में होने के कारण ही उन्होंने अपनी कार का संतुलन खो दिया और ‌दुर्घटना घट गई। फिलहाल पुलिस दर्घटना मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें