फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गैंगस्टर मूवी देखकर 2.37 लाख रुपये लूटे

Thu, 01 Jul 2021 04:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने तीन बदमाश समेत चार को दबोचा
  • आरोपियों के कब्जे से 2.21 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने सूचना देने वाले समेत चार ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गैंगस्टर मूवी देखकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने खिलौना पिस्टल से 2.37 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 2.21 लाख रुपये, खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान पुल प्रह्लादपुर निवासी नीरज उर्फ छोटा मुड्डा(21), प्रदीप उर्फ पीके (21), सोनू उर्फ कल्ली (22) और संजीव (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार महरौली थाना पुलिस को 28 जून को 10.55 बजे लूटपाट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता गणेश साहनी वह मोहन एस्टेट, मथुरा रोड स्थित कैश मैनेजमेंट सर्विसेज में कैश कलेक्शन का काम करता है। वह सैदुल्लाजॉब स्थित कंपनी से 237774 लाख रुपये महरौली जा रहा था। जब वह ड्रम्ज रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पिस्टल दिखाकर उससे नकदी लूट ली। मामला दर्जकर एसीपी महराली रणवीर सिंह की देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव, हवलदार पंकज व कृष्ण की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज से पता लगा कि बदमाश सिल्वर कलर की मोटरसाइकिल पर आए थे। मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा कि कंपनी के किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। ये भी पता लगा कि आरोपियों ने अपने कपड़े बदले हैं और लालकुंआ, पुल प्रह्लाद गए थे। आरोपियों को लाल कुंआ में घुसते देखा गया था। जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। नीरज के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। संजीव कंपनी में काम करता है। उसी ने आरोपियों को कैश के बार में सूचना दी थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गैंगस्टर मूवी को देखकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें