वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया साथ ही घायल की हाल जानने के लिए अंबेडकर अस्पताल भी गए। विभाग का कहना है कि जहां तक मशीनों की खराबी का सवाल है, दिल्ली सरकार के पास शहर में सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रक्रियाएं हैं।
इसी बीच दूसरी सड़क से मुख्य सड़क पर आ रही कार बस के सामने आ गई। कार में जोरदार टक्कर मारने के बाद बस उसे घसीटते हुए दूर ले गई। उसके बाद बस सड़क के किनारे आ गई। किनारे खड़ी छह से ज्यादा स्कूटी को टक्कर मारने के बाद रुक गई। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय स्कूटी पर कोई सवार नहीं था। नहीं तो हादसे में कई लोगों चपेट में आ सकते थे।
लेकिन अब डीटीसी बस के अंदर का फुटेज सामने आया है। जिसके बाद हादसे की वजह का खुलासा हुआ है। हादसा बस चालक की लापरवाही से नहीं, बल्कि बीमारी की वजह से हुआ था। चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे मिर्गी का दौरा आया था। इस वजह से उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई थी। ड्राइवर का नाम संदीप बताया जा रहा है। वह दिल्ली का रहने वाले बताया गया है।