फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Rage : लोगों ने वीडियो बनाए पर गाड़ी को रुकवाने का नहीं किया प्रयास, करोल बाग भागे थे आरोपी

Thu, 12 Oct 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

आधी रात को भरे ट्रैफिक के बीच बदमाश बिजेंदर को उसकी ही टैक्सी से घसीट रहे थे। उस समय बिजेंदर के आसपास कई वाहन चल रहे थे।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिपालपुर में आधी रात को टैक्सी चालक बिजेंदर के साथ जो कुछ हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आधी रात को भरे ट्रैफिक के बीच बदमाश बिजेंदर को उसकी ही टैक्सी से घसीट रहे थे। उस समय बिजेंदर के आसपास कई वाहन चल रहे थे। बिजेंदर के पीछे चल रही कार में मौजूद लोग इस दिल दहला देने वाली वारदात के वीडियो तो बना रहे थे, लेकिन न तो उन कार सवारों ने और न ही किसी दूसरे वाहन चालक ने बिजेंदर को घसीटने वाली टैक्सी को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


यह सिलसिला करीब एक किलोमीटर चलता रहा। जिग-जैग गाड़ी चला रहा बदमाश कभी ट्रक को ओवरटेक करता रहा, कभी गाड़ी की रफ्तार तेज व धीमी करता रहा। काफी देर बाद शव गाड़ी से अलग हुआ। यह सब हुआ तो वीडियो बना रहे लोगों ने अपनी कार रोकी। बिजेंदर का शव एनएच-8 मेन रोड व सर्विस लेन के बीच डिवाइडर के पास औंधे मुंह पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। कपड़ों के नाम पर शरीर पर कुछ चिथड़े ही बचे थे।

जिसने भी शव देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। इसकी जानकारी मिली तो पुलिस वहां पहुंच गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव कब्जे में लिया गया। वारदात के दो वीडियो सामने आए हैं। पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर उसके आधार पर छानबीन कर रही है। इस पूरी वारदात के वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


टैक्सी चालक को   घसीटने के बाद करोल बाग भागे थे आरोपी
टैक्सी चालक बिजेंदर शाह को करीब एक किमी तक घसीटने के बाद आरोपी गुरुग्राम न जाकर दिल्ली की तरफ आए थे। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये उन्हें करोल बाग तक ट्रेस किया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीमें मेरठ में दबिश दे रही है।  बदमाशों की संख्या दो से तीन हो सकती है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार टैक्सी से जब चालक बिजेंदर सिंह छिटक गया था आरोपी बदमाशों ने यू-टर्न ले लिया। वह दिल्ली की तरफ भागे। वह एनएच-8 से धौलाकुआं पहुंचे। यहां से वह रिज रोड होते हुए करोल बाग पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा है कि आरोपी करोल आग से आगे रोहतक रोड की तरफ बढ़े हैं। पुलिस का कहना है कि आगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों के आगे के रूट का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें