फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा : यूएपीए मामले में सलीम मलिक को हाईकोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े एक मामले में सलीम मलिक को जमानत दे दी। यह राहत गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में दी गई है। न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह और न्यायमूर्ति मधु जैन की खंडपीठ ने सलीम मलिक की उस अपील पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया, जिसमें ट्रायल कोर्ट के 29 जनवरी के आदेश को चुनौती दी गई थी। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन



मलिक के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को जमानत मिलनी चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसी मामले में समान स्थिति वाले सह-आरोपियों सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे चुका है। कोर्ट ने आदेश में जमानत की शर्तें भी तय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें