फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब रींगस जंक्शन तक चलेगी दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर, खाटू श्याम जा सकेंगे श्रद्धालु

Thu, 04 Jun 2026 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

विशेष रूप से खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 74041/74042 अब दिल्ली से सीधे रींगस तक सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर का राजस्थान के रींगस जंक्शन तक विस्तार किया है। विशेष रूप से खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। गाड़ी संख्या 74041/74042 अब दिल्ली से सीधे रींगस तक सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। लंबे समय से दिल्ली और आस-पास के निवासियों की दरकार थी कि दिल्ली से हरियाणा के रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर को राजस्थान के रींगस तक चलाया जाए।

विज्ञापन


इस विस्तार से रेवाड़ी से आगे अटेली, नारनौल, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर और रींगस के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी रींगस तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
लोगाें की मांग पर सर्वे कराने के बाद उत्तर रेलवे ने 74041 दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन प्रत्येक शनिवार और रविवार को 6 जून 2026 से चलाई जाएगी।

यह दिल्ली जंक्शन से रात 20:05 बजे प्रस्थान कर रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर होते हुए रात 01:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में 74042 रींगस जंक्शन-दिल्ली जंक्शन प्रत्येक रविवार और सोमवार को 7 जून 2026 से संचालित होगी। यह रींगस से रात 02:05 बजे चलकर सुबह 08:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। दिल्ली-रेवाड़ी के बीच ट्रेन का समय पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन


74001/74004 के फेरों में बदलाव
रींगस तक विस्तार के बाद 74001/74004 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली डीएमयू अब प्रतिदिन के बजाए सप्ताह में 5 दिन ही चलेगी। 74001 दिल्ली-रेवाड़ी शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी और 5 जून 2026 से सप्ताह में 5 दिन चलेगी। वहीं 74004 रेवाड़ी-दिल्ली रविवार और सोमवार को नहीं चलेगी और 06 जून 2026 से सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी।

सप्ताह में दो दिन दिल्ली-रेवाड़ी डीएमयू पैसेंजर का विस्तार कर इसे रींगस जंक्शन तक चलाया जाएगा। इससे खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभी यात्रियों का फायदा होगा।
विज्ञापन

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें