फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में फूफा को मारा चाकू, हालत नाजुक, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 25 May 2020 07:30 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत नगर इलाके में एक युवक ने अपने फूफा के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी फूफा की भांजी से एकतरफा प्यार करता था। वह उसे मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था। बुआ के बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू लेकर उनके पूरे परिवार पर हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान फूफा के पेट में चाकू लग गया। गंभीर हालत में फूफा राजू (45) को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी तरुण (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में राजू के बेटे विजय ने बताया कि वह परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता है। आरोपी तरुण उसके सगे मामा का बेटा है और उनके घर के पास ही रहता है। करीब दो साल पहले विजय का परिवार आगरा एक शादी समारोह में गया था। वहां तरुण का परिवार और विजय की बुआ का परिवार भी आया था। वहां तरुण ने विजय की बुआ की बेटी को देखा और उससे एकतरफा प्यार करने लगा।

आरोप है कि तरुण व्हाट्स एप पर मैसेज तो कभी कॉल कर पीड़ित विजय की बुआ की बेटी को परेशान करता था। शुक्रवार रात विजय ने जब तरुण से इस बारे में बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी चाकू लेकर विजय के घर पहुंच गया। वहां तरुण के फूफा ने उससे चाकू छीनने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को वजीरपुर इलाके से दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें