यह इस सीजन का सबसे कम पारा रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.4 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 3.2 डिग्री, लोधी रोड में 3 डिग्री व पालम में 4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। वहीं, पालम में सुबह 7:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 600 मीटर रही।
वहीं, सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 600 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
15 से 18 जनवरी तक ठंड का प्रकोप रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, 16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।
इसके अलावा, 17 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। यही नहीं, 18 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए। दिन का समय हल्का सुहावना रहेगा।
शीतलहर के मानक
- न्यूनतम तापमान को 10 डिग्री या उससे कम होना चाहिए।
- न्यूनतम तापमान अगर सामान्य से साढ़े चार डिग्री से लेकर साढ़े छह डिग्री तक कम है तो उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान अगर साढ़े छह डिग्री से ज्यादा कम है तो उसे गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे होने पर उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
- न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे होने पर उसे गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें।
- एक भारी कपड़े की बजाय कई गर्म ऊनी कपड़े पहनें।
- सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढकें।