फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में चार अगस्त तक 137 क्लीन एयर डे, पिछले वर्ष का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-पर्यावरण मंत्री ने कहा कि लगातार पांचवें दिन एक्यूआई संतोषजनक, धूल नियंत्रण और बायोमाइनिंग तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस वर्ष चार अगस्त तक 137 दिन साफ हवा लोगों को मिली है। वर्ष 2025 की समान अवधि में यह आंकड़ा 130 दिन था। वहीं 2016 में पूरे वर्ष सिर्फ 110 स्वच्छ वायु दिवस मिले थे। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि वर्ष के अभी पांच महीने बाकी हैं और पहले ही पिछले वर्ष का रिकॉर्ड पीछे छूट चुका है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 64 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है। राजधानी में लगातार पांचवें दिन एक्यूआई इसी श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण हॉटस्पॉट माने जाने वाले विवेक विहार का एक्यूआई मंगलवार को ग्रीन जोन में 43 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वायु गुणवत्ता में यह सुधार सुनियोजित रणनीति, वैज्ञानिक हस्तक्षेप, सरकारी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों और नागरिकों की ओर से अपनाई जा रही पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार कड़े प्रवर्तन, उन्नत धूल नियंत्रण, लिगेसी वेस्ट की बायोमाइनिंग, हॉटस्पॉट प्रबंधन और सतत निगरानी से और बेहतर परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली दुनिया की सबसे स्वच्छ और हरित राजधानियों में शामिल हो। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें