कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में दिल्ली अब देश में पांचवे स्थान पर खिसक गई है। संक्रमण के शुरुआती दिनों में ही राजधानी दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी। यह स्थिती करीब तीन महीने तक रही थी। जिसमें बड़ा बदलाव आ गया है। अब अन्य प्रभावित राज्यों में वायरस के केस तेज गति से बढ़ रहे हैं। वहीं,यहां लगातार कम हो रहे हैं। बीते डेढ़ महीने से हालात सुधरते जा रहे हैं और संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार,देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में हैं। उसके बाद तमिलनाडु में,फिर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाद पांचवा स्थान दिल्ली का है।
यहां तीन मार्च को संक्रमण का पहला मरीज मिला था। उसके बाद 14 अप्रैल तक ही दिल्ली संक्रमितों के मामले में देश में दूसरे स्थान पर आ गई थी। जून तक लगभग यह स्थिती रही थी और देश के टॉप दो संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली का नाम रहता था। जुलाई के पहले सप्ताह से हालात बदलने शुरू हुए। यहां संक्रमितों के नए मामलों में कमी आने लगी। इससे तमिलनाडु दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
इसके बाद से ही यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। जितने मरीज संक्रमित मिलते थे। करीब उतने की ठीक भी हो रहे थे। इससे नए मामलों में कमी आ रही थी। वहीं,अन्य राज्य जैसे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में केस तेज गति से बढ़ने लगे। नतीजन,ये दोनों राज्य दिल्ली को पीछे छोड़कर क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर आ गए हैं। करीब तीन महीने तक दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब दिल्ली पांचवे स्थान पर खिसक गई है। यहां रिकवरी दर 91 फीसदी हो गई है। इसके अलावा एक्टिव मरीजों भी महज 7 फीसदी बची है।
सफदरजंग अस्पताल में मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर बताते हैं कि कोरोना हर राज्य में अलग-अलग समय पर गंभीर रूप ले रहा है। जो राज्य पहले ज्यादा प्रभावित थे। अब वहां संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। वहीं,जहां पहले केस नहीं आ रहे थे। अब वहां नए मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली का पांचवे स्थान पर आना दर्शाता है कि यहां कोरोना की रफ्तार पर लगाम लग रही है।
14 अप्रैल के आंकडे
संक्रमण के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली दूसरे स्थान पर आ गई थी
राज्य कुल मामले
महाराष्ट्र 2684
दिल्ली 1561
तमिलनाडु 1173
राजस्थान 879
मध्य प्रदेश 730
26 जून तक यही स्थिती रही थी( दिल्ली दूसरे स्थान पर थी)
राज्य कुल मामले
1महाराष्ट्र- 152765
2.दिल्ली
3.तमिलनाडु- 74622
4.गुजरात 30095
5.उत्तर प्रदेश- 20943
--
अब बदल गए हैं हालात
10 अगस्त तक के आंकडे
राज्य कुल मामले
1.महाराष्ट्र 5,06,463
2.तमिलनाडु 2,97,774
3.आंध्र प्रदेश 2,33,409
4.कर्नाटक 1,79,042
5. दिल्ली 1,42,003
--
नोट- सभी आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं और 10 अगस्त तक के हैं